Monday, November 21, 2011

दर्द..


फुल खिलते हुए अच्छे लगते है.. मुरझाये तो दर्द..
सवाल सुलझे हुए अच्छे लगते है.. उलझाये तो दर्द..

कदम बढते हुए अच्छे लगते है.. रुक जाये तो दर्द..
इरादे बनते हुए अच्छे लगते है.. टूट जाये तो दर्द..

राज सहमे हुए अच्छे लगते है.. खुल जाये तो दर्द..
अल्फाज सजते हुए अच्छे लगते है.. चुभ जाये तो दर्द..

लोग मिलते हुए अच्छे लगते है.. दूर जाये तो दर्द..
साथ रहते हुए अच्छे लगते है.. बिछड जाये तो दर्द..

आप हसते हुए अच्छे लगते है.. रुठ जाये तो दर्द..
हात थामे हुए अच्छे लगते है.. छूट जाये तो दर्द..

जिंदगी जिते हुए अच्छे लगते है.. मर जाये तो दर्द..
वक्त थामे हुए अच्छे लगते है.. गुजर जाये तो दर्द..!!